फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: किसी की जान गई, किसी की हो गई जबरन शादीो

Fri, 13 Feb 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चोरी-छिपे मिल रहे प्रेमी-प्रेमिका की सजा के तौर पर लोगों ने परिवार की सहमति से शादी करा दी और रिश्ते को जायज कर दिया। कुछ लोगों का कहना था कि दोनों परिवार को जानकारी तो थी, लेकिन उन्हें रिश्ता स्वीकार नहीं था पर समाज के फैसले को परिवार को दबे मन इसे मानना पड़ा।
विज्ञापन

समाज के दबाव और इज्जत की अवधारणा ने दो जिंदगियों को ऐसे मोड़ पर ला खड़ा किया, जहां निर्णय स्वेच्छा से नहीं बल्कि भय से लिया गया। यह मामला परिवार की जानकारी में था, पर ऐसे भी मामले आए हैं, जिनकी जानकारी परिवार के लोगों को नहीं थी या परिवार ने रिश्तों को स्वीकार नहीं किया।
अपनों पर टूटता भरोसा और गैरों के प्रति झुकान में न सिर्फ रिश्ते की डोर को कमजोर किया है बल्कि सामाजिक ताना बाना बिगड़ने के साथ ही भरोसे में जान जा रही है तो किसी का मान और सम्मान नीलाम हो जा रहा है।
विज्ञापन

अपनों से दूरी और गैरों पर अंधा भरोसे से जुड़े बीते एक माह में तीन मामले ऐसे आए जो चर्चा के केंद्र में रहे। कहीं पुराने संबंधों की कड़वाहट ने हत्या जैसा बड़ा कदम उठा लिया गया और एक मामले में मिलने जा रहा व्यक्ति जान से हाथ धो बैठा। वहीं, दूसरे में कथित प्रेम-प्रसंग के विवाद ने सार्वजनिक पिटाई हुई। वीडियो वायरल हुआ, मामला एफआईआर तक पहुंच गया। वहीं, एक मामले में जबरन शादी तक की नौबत ला दी। परिवार की इच्छा के विपरीत दिशा में जाकर शादी करनी पड़ी। ि
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें