सिद्धार्थनगर। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह हल्की ठंड के बाद दोपहर में तेज धूप निकलने से पारा चढ़ गया और गर्मी का अहसास होने लगा है। वहीं, शाम ढलते ही तापमान में फिर गिरावट दर्ज की गई और ठिठुरन बढ़ गई। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से लोग असहज महसूस कर रहे हैं।
बृहस्पतिवार को सुबह हल्की धुंध के बाद आसमान साफ हो गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, सूरज के तेवर और तल्ख होते गए और दोपहर में लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हुआ। बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल सामान्य रही, लेकिन धूप से बचने के लिए लोग हल्के कपड़ों में नजर आए। ं