फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फर्जी कागजात लगाकर बेच दी 14 बीघा जमीन...जांच शुरू

Fri, 26 Apr 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गनचौरा का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। फर्जी आधार कार्ड व निवास का अभिलेख बनवाकर लगभग 14 बीघा जमीन बैनामा कराने के मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने जमीन बेचने व खरीदने वालों के बीच हुए लेनदेन के साथ रजिस्ट्री के दौरान लगाए गए दस्तावेजों की भी पड़ताल कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने जमीन की देखरेख करने वाले गनचौरा निवासी रामदेव यादव से असली जमीन के मालिक के कागजात की भी मांग की है।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ निबंध कार्यालय पर कुछ जालसाजों ने 10 अप्रैल को 14 बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर दी। जालसाजों ने असली जमीन के मालिक मुशापाल सिंह निवासी ग्राम इटवा, तहसील नागौद जिला सतना, मध्यप्रदेश के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाया। जिसमें उनका नाम मूशा पाल सिंह लिखा और पता निवासी ग्राम इटवा जिला सिद्धार्थनगर दर्ज करवाया। अपने कुछ करीबियों की मदद से जमीन को तीन लोगों को रजिस्ट्री कर दिया। जब इसकी जानकारी जमीन की देखरेख करने वाले गनचौरा निवासी रामदेव यादव को हुई, तो उन्होंने शिकायती पत्र एसपी व शोहरतगढ़ थाने करके न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में शोहरतगढ़ एसओ राज कुमार पांडेय ने बताया कि शिकायत के बाद मामले में जांच की जा रही है। लेन-देन के साथ कागजातों की भी पड़ताल हो रही है, मामले में दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें