एसएसबी की गिरफ्त में तीन किंग कोबरा सांप के साथ पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सीमा पर तस्कर गिरफ्तार, तीन किंग कोबरा मुक्त कराए गए
परसा (सिद्धार्थनगर)। एसएसबी 50वीं वाहिनी के महादेव बुजुर्ग बीओपी के जवानों व वन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार देर शाम शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के पास से एक तस्कर को पकड़कर उसके पास से तीन किंग कोबरा (सांप की एक प्रजाति) को मुक्त कराया।
बलरामपुर की एसएसबी 50वीं वाहिनी के महादेव बुजुर्ग बीओपी के जवान शाम को गश्त कर थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि सांपों का तस्कर नेपाल में सांप लेकर जाने वाला है। वन विभाग के साथ संयुक्त टीम तैयार की गई। उसके बाद शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के पास से एक संदिग्ध को पकड़ा गया। उसकी पहचान सहाऊ निवासी सोनबरसा थाना ढेबरुआ के रूप में हुई।
उसके कब्जे से तीन किंग कोबरा मिले। पूछताछ करने के बाद उसे वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया। टीम ने बताया कि तस्कर तीनों सांपों को मटके में रखकर भारत-नेपाल सीमा पर बेचने के उद्देश्य से जा रहा था। पूछताछ के बाद उसे वन विभाग की टीम के हवाले कर दिया गया।