कपिलवस्तु। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलीगढ़वा-चकरचौड़ा बॉर्डर के समीप विभिन्न स्थानों से सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक मूल्य का सामान बरामद किए हैं।
जिला कपिलवस्तु के मायादेवी गांवपालिका वार्ड संख्या-2 अभिराव क्षेत्र से पकड़ी इलाका पुलिस कार्यालय की टीम ने एक भारतीय मोटरसाइकिल के साथ करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सामान बरामद किए। इसी क्रम में पकड़ी इलाका पुलिस कार्यालय से तैनात जवानों ने कपिलवस्तु नगरपालिका वार्ड संख्या-7 सियरहिया क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल, धान का बीज और अन्य सामान सहित करीब एक लाख रुपये मूल्य की खेप बरामद की।
सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के डीएसपी दीपेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में बीओपी चकरचौड़ा की टीम ने अलग कार्रवाई में लगभग बकरे और मशीनरी पार्ट्स बरामद किए।