फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Tue, 26 May 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर के सरोजनी नगर मोहल्ले का मामला, पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नगर के नगर के सरोजनी नगर मोहल्ले में सोमवार को संदिग्ध हालात में संगीता (18) की मौत हो गई। कमरे में छत के पंखे से फंदे के सहारे उसका शव लटका मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना का कारण नहीं पता चल सका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर के सरोजनी नगर मोहल्ला निवासी संगीता (18) पुत्री राजेंद्र उर्फ कल्लू घर में थी। बताया जा रहा है कि पंखे के सहारे दुपट्टा से बने फंदे से शव लटक रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त कोई घर नहीं था। जब मां पहुंची तो शव लटका देखकर रोने-चीखने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार राय मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी लेते हुए पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ ने बताया कि सूचना पर मौके पर गए थे। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें