फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: सो रही वृद्ध महिला की ईंट से कूचकर हत्या, बहन ने भाई पर लगाया हमले का आरोप

Sun, 24 Sep 2023 05:43 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर।

सार

सीओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गए थे। ईंट के प्रहार से मौत के बात सामने आ रही है। मृतका की बेटी की तहरीर पर आरोपी बेटे पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में हत्या। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के रामनगर गांव में शनिवार रात झोपड़ी में सो रही वृद्ध महिला की सिर पर ईंट से प्रहार करने से मौत हो गई। मृतका के बेटी ने भाई पर ही हमला करने का आरोप लगाया है। बहन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाई पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी रामरती (65) की शादी नेपाल के सोनबरसा निवासी बाढू से हुई थी। रामरती का कोई भाई-बहन न होन से उन्हें पिता की भूमि और मकान मिला था। रामरती के दो बेटे परिवार के साथ पिता बाढू के साथ नेपाल में रहते हैं। बेटी हेमंता की शादी हो चुकी है, वह सीमा से सटे तौलिहवा में रह रही है। जबकि रामरती मायके में ही बड़े बेटे राधेश्याम (45) के साथ रहती थी।

राधेश्याम की पत्नी की 20 वर्ष पहले ही मौत हो गई थी इसलिए मां-बेटे साथ में ही रामनगर में रहते हैं। रविवार सुबह रामरती घर से 20 मीटर दूरी पर स्थित झोपड़ी में मृत हाल में मिली। उसके आसपास खून पसरा हुआ था और सिर पर कई गहरे जख्म के निशान थे। खून से सना हुआ ईंट पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

ऐसे में आशंका व्यक्त की गई की ईंट से वार करने से उसकी हत्या की गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका की बेटी हेमंता तौलिहवा से गांव पहुंची। उसने भाई राधेश्याम पर ही ईंट पत्थर से हमला करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। इसके साथ ही आरोपी राधेश्याम को हिरासत में ले लिया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद दो बेटे और मृतका के पति नेपाल से चले हैं, जिनके देर रात में पहुंचने की संभावना है।

इस संबंध में सीओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गए थे। ईंट के प्रहार से मौत के बात सामने आ रही है। मृतका की बेटी की तहरीर पर आरोपी बेटे पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें