फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बोरे में मिला प्रतिबंधित पशु का कंकाल, दफनाया

Thu, 26 Mar 2026 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के रकवारे गांव में बृहस्पतिवार को गांव के सिवान में बोरे में भोर में पशु कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। बात फैलते ही दर्जनों की संख्या में लोग वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

सूचना पर पथरा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ के बाद कंकाल को गड्ढा खोदकर दफन करवा दिया। पुलिस के अनुसार कंकाल नीलगाय का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह रकवारे गांव के सिवान में बोरे पड़ा था। गांव के किसी व्यक्ति ने जब पास आकर देखा तो उसमें कंकाल भरा पड़ा था। इसकी सूचना धीरे-धीरे आसपास के गांव में फैल गई और वहां काफी लोग इकट्ठा हो गए।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस का कहना है कि गांव वालों ने बताया है कि गांव निवासी जवाहिर के खेत में कुछ दिन पहले नील गाय मर गई थी, उसी का कंकाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें