शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत बगहवा के पश्चिम अठकोनियां गांव के सिवान में डंठल को बुझाने के प्रयास क
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के उत्तर और शिवपुर गांव के उत्तर स्थित गेहूं के खेतों में शनिवार को दोपहर अचानक आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। तब तक नौ किसानों की छह बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।
जानकारी के अनुसार, बर्डपुर गांव के उत्तर नोनहवा रोड पर वीरेंद्र के खेत में गेहूं की फसल पूरी तरह पक कर तैयार थी। इसी दौरान अज्ञात कारणों से आग लग गई जो तेज हवा के कारण आसपास के खेतों में तेजी से फैल गई। आग की लपटें बढ़ती देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और लोग मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए पेड़ों की टहनियों और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। संदीप, कल्लू जायसवाल, आशीष गिरी रवि, ओमकार और हल्का लेखपाल दीपक जायसवाल की सूझबूझ से आग पर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। आग बुझाने के दौरान नगर पंचायत की पानी टंकी वाहन और दमकल मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की ओर से आगजनी की सूचना फायर स्टेशन को दिया गया, दमकल की गाड़ी समय से आ आई। लोगों की तत्परता से ही आग पर काबू पाया जा सका, अन्यथा नुकसान गावों तक आग पहुंच सकता था।
आगलगी की इस घटना में किसान वीरेंद्र, अब्दुल अहद, अब्दुल समद, जैतूननिशा, अब्दुर रब, ओमप्रकाश, दिनेश चंद्र यादव, हरिराम, समेत किसानों की फसल पूरी तरह जल गई। हलका लेखपाल दीपक जायसवाल ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेजी जाएगी। साथ ही प्रभावित किसानों को खलियान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं। आग लगने के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।