चिल्हिया। थाना सभागार में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन नायब तहसीलदार महबूब अंसारी और थानाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता की मौजूदगी किया गया। इसमें सिर्फ एक ही फरियादी शिकायत लेकर पहुंचा। जानकारों का मानना है कि इस समय क्षेत्र में गेहूं की कटाई जोरों पर होने के कारण ग्रामीण अपने कृषि कार्यों में व्यस्त हैं, जिससे समाधान दिवस में शिकायतकर्ताओं की संख्या में कमी आई है। आयोजन के दौरान प्राप्त शिकायत की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों ने निष्पक्ष और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक बृजेश कुमार, लेखपाल सुनील आर्य, महेंद्र गुप्ता, रमेश जायसवाल, प्रशांत बाबू सहित क्षेत्र के कई ग्रामीण मौजूद रहे।