जोगिया नहर सफाई की सफाई करती जेसीबी।
जोगिया। जोगिया क्षेत्र के नादेपार से लखनापार नहर की सफाई न होने से किसान परेशान थे। समस्या से जुड़ी खबर को अमर उजाला ने 12 दिसंबर के अंक में प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान में लेते हुए विभाग ने 13 दिसंबर की देर शाम को नहर की सफाई शुरू करा दी। सफाई कार्य को देखकर किसान खुश हो गए। अब नहर में पानी छोड़े जाने की संभावना बढ़ गई है।
नादेपार नहर से कटहना, सोनौरा, नादेपार, मजिगवां, टिकरिया, भिटिया राजा, कोरापार, उदयपुर, जोगिया, लखनापार आदि गांवों के किसानों को इससे लाभ मिलता है। किसान खेत की सिंचाई करते हैं। हर साल 10-12 दिसंबर के बीच पानी आ जाता था। लेकिन इस बार सफाई ही नहीं हुई थी। जिससे किसानों को फसल की सिंचाई का संकट सता रहा था। खबर को विभाग ने संज्ञान में लिया और 13 दिसंबर की शाम सिल्ट की सफाई कर दी।