फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गोली मारकर हत्या करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Dec 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के लुंबिनी के पश्चिम नवलपरासी में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार देर शाम कस्बे से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछता उनसे पूछताछ कर रही है। उनके कब्जे से पिस्तौल और गोलियां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम छह बजे शुस्ता ग्रामीण नगर पालिका वार्ड नंबर दो मुसहर टोल के 23 वर्षीय रोहन महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस इस मामले की छानबीन में लगी हुई थी। इसी बीच मुखबिर से जानकारी मिली की हत्या करने में तीन लोग शामिल हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम तीन लोगों को कस्बे से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक स्थानीय निवासी विशाल मुसहर, मोहन थारू और साहिल थारू को हत्या में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ जारी है। जिला पुलिस कार्यालय नवलपरासी के पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र प्रसाद फुयाल ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से एक स्थानीय रूप से निर्मित पिस्तौल, 28 छर्रे, 12 गोलियां और तीन छर्रे रखने का एक फ्रेम बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें