फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ठप इकाइयों को मिलेगी रफ्तार... युवाओं को मिलेगा रोजगार

Mon, 02 Feb 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एमएसएमई को लेकर बजट घोषणा से व्यापार में मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। केंद्रीय बजट में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं से जिले के व्यापारियों में उत्साह है। व्यापारियों को उम्मीद है कि इससे न केवल व्यापार को गति मिलेगी बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। स्थानीय स्तर पर उद्योगों को बढ़ावा मिलने से लागत घटेगी, जिससे वस्तुएं सस्ते दामों पर उपलब्ध होंगी। व्यापारियों का कहना है कि बजट में एमएसएमई सेक्टर को प्राथमिकता दिए जाने से जिले में ठप पड़ी इकाइयों को दोबारा रफ्तार मिलेगी। साथ ही नए उद्योगों की स्थापना से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
सूक्ष्म और लघु उद्योगों को बढ़ावा मिलने से व्यापार पर सकारात्मक असर पड़ेगा। खादी और वस्त्र उद्योग में लोगों को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा। उत्पादन बढ़ने से वस्तुएं कम दामों में उपलब्ध होंगी, जिससे बाजार में मांग और व्यापार दोनों बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष जायसवाल, व्यवसायी
स्थानीय स्तर पर उत्पादन बढ़ने से बाजार मजबूत होगा। इलेक्ट्रॉनिक सहित कई उपभोक्ता वस्तुओं के दाम घटेंगे, जिससे आम लोगों की पहुंच बढ़ेगी। इससे व्यापार के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
सत्यम उपाध्याय, व्यवसायी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें