फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मुंबई से घर के लिए निकला युवक लापता

Sat, 24 Jan 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के खीरीडीहा गांव निवासी राजमन प्रजापति (28) मुंबई से ट्रेन से घर आते समय शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन से लापता हो गया। घर न पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए। पिता फागू ने स्थानीय थाने पर शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के खीरीडीहा गांव निवासी राजमन प्रजापति मुंबई से ट्रेन पकड़कर शोहरगढ़ के लिए चला। पिता फागू ने तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा मुंबई में रोजी रोटी के दो साल से रहकर भिवंडी में कमाता-खाता था। वदो सप्ताह पहले घर आने के लिए पनवेल एक्सप्रेस पर बैठा और फोन से घर आने की जानकारी दी। 11 जनवरी को शोहरतगढ़ स्टेशन तक आने के बाद फिर फोन किया कि सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर किसी को भेज दीजिए, जिससे घर आ सकूं।
उसे लेने के लिए वह पहुंचा और ट्रेन चली भी गई। लेकिन, वह स्टेशन पर नहीं मिला। इधर-उधर खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। लड़के के मोबाइल फोन पर जब बात करनी चाही तो फोन बंद मिला। घर आने के बाद रिश्तेदारों में पता किया, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें