फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Sun, 23 Nov 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सोनहटी चौराहे के पास 10 अक्तूबर को एक कार की चपेट में आए राजू चौरसिया (20) की शनिवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के उजैनियां गांव निवासी मृतक राजू चौरसिया (20) के पिता सुखराम चौरसिया ने डुमरियागंज पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा राजू चौरसिया घर से बुआ के घर ग्राम सोनहटी बाइक से जा रहा था। ग्राम बड़हरा जमालजोत गांव के सामने एक कार चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
इससे राजू बुरी तरह से घायल हो गया। लखनऊ में इलाज के दौरान शनिवार की रात राजू की मौत हो गई। कोतवाल श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक पर एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें