फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: किशोरी को नेपाल ले जा रहे युवक को बाॅर्डर पर दबोचा

Tue, 11 Aug 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरूआ। एसएसबी 50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सी कंपनी बढ़नी के जवानों ने सोमवार को किशोरी काे नेपाल लेकर जा रहे युवक को दबोच लिया। मानव तस्करी की आंशका में यह कार्रवाई की गई। कागजी कार्रवाई करते हुए एसएसबी ने दोनों को एएचटीयू थाने को सौंप दिया है।
विज्ञापन

एसएसबी से मिली जानकारी 10 अगस्त सीमा स्तंभ संख्या 567/2 के नजदीक चट्टी बाजार क्षेत्र में सूचना के आधार पर जवानों ने भारत से नेपाल की ओर पैदल जा रहे एक युवक और किशोरी को संदिग्ध परिस्थितियों देखा। रोककर पूछताछ की। मामला संदिग्ध लगने पर ओपी कमांडर ने इसकी सूचना समवाय प्रभारी को दी। मौके पर पहुंचे समवाय प्रभारी ने दोनों से विस्तृत पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह इटवा थाना क्षेत्र से लड़की के साथ कृष्णानगर नेपाल जाने के लिए निकला था। युवक के अनुसार वह लड़की से करीब 7-8 महीने से परिचित है और लड़की स्कूल जाने के बहाने उसके साथ आई थी। वह उसे खरीदारी के उद्देश्य से नेपाल ले जा रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें