फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वाराणसी तक एक्सप्रेस ट्रेन चलने से राहत, ठहराव कम होने से निराशा

Tue, 11 Aug 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। गोरखपुर से बहराइच तक रोजाना चलने वाली फास्ट पैसेंजर को रेलवे ने वाराणसी सिटी से नेपालगंज रोड तक एक्सप्रेस के रूप में चलाने का फैसला किया है। इससे बनारस की यात्रा करने वाले लोगों में काफी प्रसन्नता है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर जिले के उसका, चिल्हिया और परसा रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित एक्सप्रेस के न रुकने की सूचना ने उनकी खुशी कम कर दी है।
क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक इस ट्रेन से उसका से बढ़नी के बीच कर्मचारी, छात्र-छात्राओं का रोजाना आवागमन होता था। इन तीन रेलवे स्टेशनों अच्छी संख्या में यात्री सफर भी करते थे। क्षेत्रीय लोगों ने प्रस्तावित एक्सप्रेस ट्रेन को परसा, चिल्हिया और उसका में ठहराव बहाल रखने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार वाराणसी सिटी से गोरखपुर तक चलने वाली 15131/15132 एक्सप्रेस ट्रेन को क्षेत्रीय यात्रियों की बनारस से जुड़ाव की मांग को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने विस्तार करते हुए बहराइच तक चलवाना शुरू किया था लेकिन गोरखपुर से बहराइच तक एक अलग ट्रेन संख्या 05131/05132 संचालित की जाने लगी।
विज्ञापन

इसके अलावा गोरखपुर से बहराइच तक इस ट्रेन में रिजर्वेशन की सुविधा भी उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में बनारस तक सफर करने वाले यात्रियों को गोरखपुर से रिजर्वेशन की सुविधा मिलती थी और वापसी में गोरखपुर आकर पुनः खत्म हो जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें