फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Wed, 22 Oct 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पुराने नौगढ़ चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 14 के टोला मिर्जापुर के पास बाइक सवार राजकुमार (25) पुत्र सीताराम अनियंत्रित होकर गिर गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे मेडिकल काॅलेज ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़गो अपने ससुराल आया था। बुधवार शाम को किसी कार्य से मधुबेनिया के तरफ जा रहा था। अभी मिर्जापुर के पास पहुंचा ही था कि सड़क पर पड़ी गिट्टी से तेज रफ्तार बाइक का नियंत्रण खो गया और बाइक घिसटती हुई कुछ दूर तक गई। इसमें राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी होते ही मौके पर पहुंच कर घायल को मेडिकल काॅलेज पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें