भारतभारी जन्मोत्सव की झांकी प्रस्तुत करते कलाकार प्रियांशु पाण्डेय,भागवताचार्य पंडित शैलेश मणि
भारतभारी। नगर पंचायत भारतभारी में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन मंगलवार की रात्रि भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया, भगवान के जन्म होते ही पूरा पांडाल नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की... के जयकारे से गूंज उठा। महिलाएं और पुरुष एक-दूसरे के ऊपर पुष्प वर्षा कर देर रात्रि तक सोहर गीत व भक्ति गीतों पर झूमते रहें। कथावाचक भागवताचार्य पं. शैलेश मणि त्रिपाठी ने रात्रि 12 बजे भगवान के जन्म का उदघोष किया।