फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दीपावली पर मिल सकती है रोडवेज के नए भवन की सौगात

Tue, 07 Oct 2025 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज में परिवहन निगम के बस स्टेशन भवन का तेजी से चल रहा है निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर स्थित परिवहन निगम के बस स्टेशन के नए भवन का निर्माण कार्य इस समय तेजी से चल रहा है। दीपावली तक डुमरियागंज तहसील वासियों को नए रोडवेज भवन की सौगात मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। स्टेशन पर बस पकड़ने के लिए आने वाले मुसाफिरों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। वहीं उन्हें बस के इंतजार के लिए धूप की तपिश और बारिश में भीगना से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज नगर में परिवहन निगम के बस स्टेशन के नए भवन का शिलान्यास बीते वर्ष मार्च 2024 में वर्चुअल रूप से परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने लखनऊ से डुमरियागंज की विधायक सैय्यदा खातून और एआरएम परिवहन विजय कुमार गंगवार की उपस्थिति में किया था। छह महीने बाद इसका निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया था। निर्माण अवधि शासन ने मार्च 2025 निर्धारित की थी, लेकिन निर्माण कार्य धीमी गति से होने और धन के अभाव के चलते अभी तक पूर्ण नहीं हो पाया। इधर एक महीने से निर्माण कार्य में तेजी आ जाने से रोडवेज भवन का निर्माण कार्य दीपावली तक पूर्ण होने और उसके बाद भवन को परिवहन निगम के हैंडओवर होने की पूरी उम्मीद है। कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल के जेई सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि डुमरियागंज रोडवेज भवन के भवन का 95 प्रतिशत अन्य कार्य 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही अवशेष कार्य पूर्ण कराकर अक्तूबर माह के अंत तक पूरा करा लिया जाएगा, जिसके बाद भवन रोडवेज निगम को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें