फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नए वर्जन में उलझे कर्मचारी डेढ़ माह से स्पीडपोस्ट भी ठप

Tue, 07 Oct 2025 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नगर पंचायत बढ़नी के डाकघर।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/ढेबरूआ। नगर पंचायत बढ़नी के डाकघर में पिछले करीब डेढ़ माह से अधिक समय से स्पीड पोस्ट सेवा ठप पड़ी हुई है। वहीं रजिस्ट्री पहले ही बंद कर दी गई है। मुख्य डाकघर में भी समस्या आई थी, लेकिन अब वहां काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

डाकघर में जब लोग स्पीड पोस्ट कराने पहुंचते हैं तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जाता। न तो सेवाएं शुरू होने की कोई तारीख बताई जा रही है और न ही समस्या के समाधान की दिशा में कोई कदम उठाया जा रहा है।
लोगों का कहना है कि इस समस्या से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और सरकारी दस्तावेज भेजने वालों को सबसे अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। स्थानीय निवासी सागर गुप्ता, हिमांशु अग्रहरि, चंद्रलोक मधेशिया, रोहित अग्रहरि, आशीष अग्रहरि, महेश चौधरी ने बताया कि कई बार लोग मजबूर होकर पड़ोसी कस्बों में जाकर अपनी रजिस्ट्री या स्पीड पोस्ट कराते हैं। क्षेत्रीय नागरिकों ने डाक विभाग के उच्चाधिकारियों से अपील की है कि बढ़नी डाकघर की सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल करें।
विज्ञापन

पोस्ट मास्टर बढ़नी राजेंद्र कुमार ने बताया कि नए वर्जन को समझने और अकेले कर्मचारी होने के कारण इस प्रकार की दिक्कतें आ रही हैं। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें