फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टंकी निर्माण के दौरान मिस्त्री को लगा करंट

Wed, 09 Sep 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड नंबर-3 लोहिया नगर में निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास करंट से घायल दि
विज्ञापन
ढेबरुआ। नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड नंबर तीन लोहिया नगर में निर्माणाधीन पानी की टंकी के निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार को करंट की चपेट में आने से हेड मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ काम कर रहे मजदूर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज, सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लखनापार निवासी दिनेश (निवासी लखनापार, थाना जोगिया उदयपुर) पानी की टंकी के निर्माण कार्य में हेड मिस्त्री के रूप में काम कर रहा था। मंगलवार को निर्माण कार्य के दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया। पीएचसी में चिकित्सक डॉ. प्रदीप वर्मा ने हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें