जनपद न्यायालय परिसर में स्थित सिविल सिद्धार्थ बार सभागार में अधिवक्ता संघ के चुनाव में वोट डालन
सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार को 95.23 प्रतिशत मतदान के साथ संपन्न हो गया। मतदान के बाद नौ पदों के लिए चुनाव मैदान में उतरे 22 प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटी में बंद हो गए। बुधवार को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
चुनाव में कुल 692 मतदाता थे, जिसमें से 659 मत पड़े। इनमें 641 मत बैलेट पेपर से और 18 मत टेंडर के माध्यम से पड़े। शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होना है।
वहीं, कुछ पदों पर प्रत्याशियों की रुचि नहीं होने के कारण पद रिक्त रह गए हैं। बुधवार को होने वाली मतगणना पर प्रत्याशियों के साथ ही अधिवक्ताओं की निगाहें टिकी हैं। ा