फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पेयजल परियोजनाओं पर कार्य शुरू, जल्द मिलेगा शुद्ध पानी

Tue, 01 Sep 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
उसका बाजार के सरदार पटेल नगर वार्ड में शुरू हुआ स्वच्छ पेयजल योजना के तहत कार्य। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले की तीन नगर पंचायतों में 90 करोड़ रुपये की 12 पेयजल परियोजनाओं पर कार्य शुरू हुआ है। इससे यहां की एक लाख से अधिक शहरी आबादी को छह माह में शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने की उम्मीद जगी है। इटवा में भगौसा, शोहरतगढ़ में गड़ाकुल पोखरे पास और उसका में सरदार पटेल नगर में कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत सृजन के कई वर्ष बाद भी उसका बाजार और इटवा समेत शोहरतगढ़ के विस्तारित क्षेत्र में शामिल हुए ग्रामीण क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था नहीं थी। इन नगर निकायों में पुरानी ग्रामीण पाइपलाइन से ही सप्लाई की जा रही है। इससे यहां की आबादी पेयजल योजना से अछूती थी। शोहरतगढ़ के सीमा विस्तार के बाद शामिल हुए ग्रामीण क्षेत्र में भी पेयजल योजनाओं को लाभ नहीं पहुंचा, इसलिए यहां के लोगों को भी पीने के साफ पानी उपलब्ध नहीं हो पाया। इससे यहां के लोग देसी नल आदि का पानी पीने को मजबूर रहे। इसको देखते हुए जलनिगम शहरी की ओर तीनों नगर पंचायतों में नई पेयजल परियोजनाएं स्थापित करने की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी थी। शासन ने नगर पंचायत उसका में 29 करोड़ की लागत से चार, शोहरतगढ़ में 22 करोड़ की लागत से दो और इटवा में 39 करोड़ रुपये की लागत से छह वाटर प्रोजेक्ट की मंजूरी दी है।
पाइप लाइन बिछाने के साथ ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जाएगा। जल निगम शहरी की ओर से इन परियोजनाओं की स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के साथ काम शुरू करा दिया गया है। काम पूरा होने पर इन नगर पंचायतों की एक लाख आबादी को पीने का साफ पानी उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें