फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाओं को सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी

Sun, 02 Aug 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। मिशन शक्ति के तहत शोहरतगढ़ थाना की पुलिस ने रविवार को नहरी गांव में बहू-बेटी को जागरूक किया गया। इस दौरान अपराध से बचाव, नए कानून और साइबर अपराध से सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया और महिलाओं को साइबर क्राइम, अपराधियों गुंडों, उचक्कों से बचने के लिए जागरूक कर उन्हें सतर्कता बरतने की जानकारी दी गई। दहेज उत्पीड़न पॉक्सो एक्ट, महिला संबंधित अपराध की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि गांव की अधिकांश बहुत और बेटियां घर से बाहर नहीं निकल पाती है। ऐसे महिलाओं को जागरूक करने के लिए एक पहल की गई है। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कहा कि महिलाएं निडर होकर अपने से निकले हर मोड़ पर पुलिस आपकी सहायता के लिए खड़ी है। आप जागरूक और निर्भीक होकर गुंडों और उचक्कों से मुकाबला करें। उनसे डरने की जरूरत नहीं है।
कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें