भवानीगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एक महिला के युवती से विवाह का दावा करने पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला, युवती और उसके साथ आए वाहन चालक को थाने ले जाकर पूछताछ की। बाद में समझाने-बुझाने के बाद अाजमगढ़ से आई महिला को वापस भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, आजमगढ़ जनपद की रहने वाली एक महिला सोमवार सुबह भवानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव पहुंची। बताया जा रहा है कि वह गांव की एक युवती से विवाह करने की बात कर रही थी। इसकी जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला, संबंधित युवती और वाहन चालक को थाने ले आई। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी ली।
थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि महिला को समझा-बुझाकर वापस आजमगढ़ भेज दिया गया। कोई तहरीर नहीं मिली है।