सिद्धार्थनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्री-ट्रायल बैठक हुई।
जनपद न्यायाधीश और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बैंक और बिजली निगम के अधिकारियों को ओटीएस से संबंधित मामलों को अधिक से अधिक निस्तारित करने के आदेश दिए गए। बैठक में अपर जनपद न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) व नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद