सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के सुपौली गांव में रविवार की शाम हाईटेंशन तार की चपेट में आने से इंद्रमती (45) की मौत हो गई जबकि बचाने गई बेटी कुसुम को भी झटका लगा। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के सुपौली गांव निवासी इंद्रमती (45) पत्नी भोला अपने छत पर किसी काम से गई थी। इंद्रमती लोहे का छड़ लेकर जा रही थी कि तभी बगल से ही गुजर रही हाईटेंशन तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
वहीं, आवाज सुनकर मां को छुड़ाने गई पुत्री कुसुम (20) को भी झटका लगा।
परिजन उसे खेसरहा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने इंद्रमती को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों को रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतका के दो बेटे और दो बेटियां है। दोनों बेटे बाहर रहकर कमाते हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष खेसरहा अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि हादसे की सूचना नहीं है।