फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खेत में घास काट रही महिला को सांप ने डसा, मौत

Sun, 20 Sep 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। कोतवाली लोटन क्षेत्र के देवपुर मस्जिदिया गांव निवासी 47 वर्षीय फुर्तीला साहनी पत्नी प्रकाश साहनी की शनिवार को सर्पदंश से मौत हो गई। घटना सुबह करीब 11 बजे की है।
विज्ञापन

फुर्तीला साहनी गांव के बाहर खेत में घास काटने गई थी। वह खेत की मेड़ पर घास काट रही थीं। इसी दौरान मेड़ में बनी बिल से निकले सांप ने उनके हाथ में डस लिया।
परिजन के अनुसार सर्पदंश के बाद फुर्तीला घबरा गई और खेत से किसी तरह घर पहुंचीं और उन्हें सांप के डसने की जानकारी दी। परिजन उसे उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि इस बीच उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया लेकिन उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

फुर्तीला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार आसपास के इलाकों में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें