फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डुमरियागंज में घर घुस महिला को पीटा, छह पर प्राथमिकी

Tue, 10 Nov 2026 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा गांव का मामला
विज्ञापन

डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा गांव में पटाखा फेंकने को लेकर हुए विवाद में एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना आठ नवंबर की रात करीब 10 बजे हुई। पुलिस ने छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित निहाल उर्फ राम निहाल ने आरोप लगाया कि गांव के मुनीम मौर्या, चैतू मौर्या, रितिक मौर्या, पुष्पराज, धिसियावन मौर्या और इसराज मौर्या उनके घर की तरफ पटाखे फेंक रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और ईंट-पत्थर फेंके। इसके बाद सभी आरोपी घर में घुस गए और निहाल की पत्नी मंजू देवी के साथ मारपीट की। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों के पास धारदार हथियार भी थे और उन्होंने मंजू देवी को जान से मारने की कोशिश की। बीच-बचाव करने आए लोगों से भी मारपीट की गई। इस घटना में मंजू देवी को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष भवानीगंज विजय शंकर सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें