डुमरियागंज। जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2026 में प्रथम स्थान हासिल करने पर रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। प्रबंधक अफजाल अहमद खां और प्रधानाचार्य अहमद फरीद अब्बासी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रबंधक ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करना विद्यालय के लिए गर्व की बात है। यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत और खेल शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ खेलकूद को भी बढ़ावा दिया जाता है। खिलाड़ियों की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। विद्यालय प्रबंधन भविष्य में भी खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं और सहयोग उपलब्ध कराता रहेगा।