फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पीएम किसान की 24वीं किस्त का प्रसारण देखा

Fri, 30 Oct 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- वैज्ञानिकों ने बताईं उन्नत खेती की तकनीकें
विज्ञापन

भारतभारी। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में शुक्रवार को पीएम किसान उत्सव दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। केंद्र पर मौजूद किसानों ने प्रसारण देखा और कृषि वैज्ञानिकों से खेती-किसानी से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कीं।
विज्ञापन

केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन की जानकारी दी। कृषि अभियंत्रण वैज्ञानिक इं. अशोक कुमार पांडेय ने मशीनों से फसल अवशेष प्रबंधन के तरीके बताए। प्रसार वैज्ञानिक डॉ. शेष नारायण सिंह ने किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकों से अवगत कराया।
विज्ञापन

उद्यान वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण कुमार मिश्र ने किसानों को आमदनी बढ़ाने के लिए फल और सब्जियों की वैज्ञानिक विधि से खेती करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ. मार्कंडेय सिंह, नीलम सिंह, चैतू, श्याम सिंह, सेतुराम मौर्य, शिव पूजन सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें