फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नारद मोह से श्रीराम जन्म तक की लीला का मंचन

Fri, 30 Oct 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्हिया। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के धुसुरी उर्फ शंकरगढ़ गांव में बृहस्पतिवार को रामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन लल्लू सिंह और विजय सिंह ने फीता काटकर किया। पहले दिन कलाकारों ने नारद मोह से लेकर भगवान श्रीराम के जन्म तक की लीला का भावपूर्ण मंचन किया।
विज्ञापन

कलाकारों के सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राम जन्म का प्रसंग आते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। देर रात तक ग्रामीण रामलीला का आनंद लेते रहे। आयोजकों ने बताया कि रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और जीवन प्रसंगों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर शंकर सिंह, लल्लू सिंह, विजय सिंह, सौरभ सिंह, सर्वेश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें