फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चौपाल में सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं

Fri, 19 Dec 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सुशासन सप्ताह के तहत नौगढ़ ब्लॉक कंदवा में जन समस्याओं के त्वरित समाधान और शासन की योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से शुक्रवार को विशेष कैंप और चौपाल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अनारकली, ग्राम पंचायत अधिकारी अभिनव ओझा, पंचायत प्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं और मौके पर ही निस्तारण कराया।
चौपाल में ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन, स्वच्छ भारत मिशन, स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि की जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों से आवेदन कराने की अपील की गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी अभिनव ओझा ने कहा कि चौपाल जैसे आयोजनों से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है। चौपाल के पश्चात दिव्या, महक और रोहित का अन्नप्राशन और शदब, सरोज की गोदभराई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें