लोटन। ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत खखरा गांव में शुक्रवार को डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया। चौपाल कार्यक्रम में कोटेदार के खिलाफ शिकायतों की झड़ी लग गई। ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर डीएम ने अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए समस्याओं के शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने ग्रामीणों ने विकसित भारत की जानकारी देते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने गांव के कोटेदार पर धांधली की शिकायत की। डीएम ने सप्लाई इंस्पेक्टर माला गुप्ता को जांच सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गांव के पूर्व प्रधान मुरलीधर पांडेय ने समिति पर यूरिया खाद की किल्लत से ग्रामीणों को समस्या हो रही है। डीएम ने जिम्मेदार अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि समस्या का समाधान कराएं और किसानों को यूरिया की समस्या से निजात दिलाएं।
एनआरएलएम के बीएमएम गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि विकसित भारत के तहत पात्र गृहस्थी कार्ड धारक महिलाओं को समूह से जोड़कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।