फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ग्रामीणों ने संदिग्ध को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Mon, 08 Sep 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। त्रिलोकपुर क्षेत्र के महतिनिया खुर्द गांव में सोमवार को सुबह करीब नौ बजे ग्रामीणों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन

यह संदिग्ध गांवों में बर्तन का व्यापार करता था। ग्रामीणों के पूछने पर संतोष जनक जवाब नहीं दे पाने पर 112 पर पीआरवी को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे थाने ले गई। त्रिलोकपुर क्षेत्र में इन दिनों चोरी की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही है। रविवार की रात क्षेत्र के कुसम्ही तैय्यबपुर गांव में एक घर को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों के जेवर उड़ा लिए। इसके बाद सोमवार को क्षेत्र के महतिनिया खुर्द गांव में सुबह करीब नौ बजे गांव में एक संदिग्ध व्यक्ति बर्तन बेचते ग्रामीणों को मिला। ग्रामीणों को संदेह होने पर उसका आधार कार्ड और नाम पता पूछा जिसपर वह सही जानकारी नहीं दे सका। मौके पर पहुंचे प्रधान लालजी शुक्ल ने इसकी सूचना 112 पर पीआरवी को फोन कर पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पीआरवी टीम संदिग्ध व्यक्ति को थाने ले गई। इस संबंध प्रभारी थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर शिवाकांत राय ने बताया कि संदिग्ध को पकड़ कर थाने लाया गया है, उसके कुछ साथी डुमरियागंज में रहकर व्यापार करते हैं। उन्हें बुलाया गया है। पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें