सिद्धार्थनगर। ग्राम प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि और पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा की घोषणा पर जिले के ग्राम प्रहरियों ने हर्ष जताया। पुलिस लाइंस में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन और सदर विधायक श्यामधनी राही ने ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया।
‘ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान’ कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थानों में तैनात ग्राम प्रहरियों ने प्रतिभाग किया। एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस और ग्रामीणों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे अपने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों और अपराध से जुड़ी सूचनाएं पुलिस तक पहुंचाते हैं, जिससे समय रहते कार्रवाई करने में मदद मिलती है। उन्होंने ग्राम प्रहरियों को पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।