फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वन गमन देख भावविभोर हुए दर्शक

Sat, 15 Nov 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के चौखड़ा में श्रीरामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
भनवापुर। क्षेत्र के चौखड़ा में चल रही ऐतिहासिक रामलीला कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को रात कलाकारों ने राम वन गमन की लीला का मंचन किया। राजा दशरथ अपने सिंहासन पर दर्पण में अपना मुख देखे हैं और प्रजा को बुलाकर रामचंद्र को राजा बनाने के लिए राय मांगते हैं। प्रजा रामचंद्र का नाम सुनकर खुशी से झूम उठती है।
विज्ञापन

इस बीच रानी कैकई की दासी मंथरा यह सुनने के बाद रानी के पास जाकर उनको समझाती है। इसके बाद रानी कैकई कोप भवन में चली जाती है। राजा के साथ पहुंचते हैं। रानी को देखकर वह उनसे हाल-चाल पूछते हैं, तब रानी उनसे दो वरदान मांगती है। राम की शपथ लेकर राजा दशरथ वरदान देने को कहते हैं। तब रानी उनसे कहती है कि मेरे बेटे भरत को राजगद्दी और राम को 14 वर्ष का वनवास हो।
राम को वनवास भेजने की बात सुन राजा दशरथ मूर्छित हो जाते हैं। यह खबर पूरे प्रजा में फैल जाती है। अयोध्या वासी सभी दुखी हो जाते हैं। रामचंद्र माता कौशल्या से आजा लेते हैं कि सीता जीवित तैयार हो जाती है। राम और सीता को बन जाने के लिए तैयार देख लक्ष्मण भी अपनी माता सुमित्रा और पत्नी से वन जाने के लिए कहते हैं। दोनों लोग उन्हें भी भेज देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें