फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मिशन नारी शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

Sat, 15 Nov 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेसरहा। क्षेत्र के सिरसिया चौबे गांव में मिशन नारी शक्ति टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी देकर जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान सशक्त नारी-समृद्ध प्रदेश नामक पंपलेट भी महिलाओं में वितरित किए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व उप निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद मौर्य ने किया। उन्होंने महिलाओं से कहा कि किसी भी संकट की घड़ी में धैर्य न खोएं और तुरंत पुलिस को सूचना दें। भरोसा दिलाया कि सूचना मिलते ही कुछ ही क्षणों में पुलिस सहायता पहुंच जाएगी। महिला आरक्षी अंजलि यादव ने महिलाओं से अपील की कि वे अपनी बेटियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रोत्साहित करें और संस्कारों से जोड़ें ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर देश के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें