फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कुलपति ने फहराया तिरंगा, दीं शुभकामनाएं

Sun, 16 Aug 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुलपति प्रो. कविता शाह ने ध्वजारोहण किया और विश्वविद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं बल्कि विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के असंख्य ज्ञात-अज्ञात सेनानियों और बलिदानियों को श्रद्धा पूर्वक नमन करते हुए कहा कि उनके त्याग से प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें