फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नियम तोड़ दौड़ाए वाहन...11 माह में 52 हजार का चालान

Sat, 15 Nov 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर में बिना हेलमेट के जाती युवतियां और बाइक पर एक हाथ से फोन पर बात करते जाते युवक। संवाद
विज्ञापन
-इसमें सबसे अधिक चालान दो पहिया वाहनों के किए गए, तीन सवारी और बिना हेलमेट में ही 33 हजार चालान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में नियम तोड़कर वाहन दौड़ाने वालों पर पुलिस का चाबुक खूब चला है। जनवरी से लेकर अब तक 52 हजार से अधिक लोगों का चालान किया गया है, जिसमें सबसे अधिक चालान बाइक सवारों के किए गए हैं। तीन सवारी के साथ बिना हेलमेट के चलने वालों की संख्या 33 हजार से अधिक है, जिनके चालान हुए हैं।
यातायात माह में ताबड़तोड़ चालान की कार्रवाई के बाद भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। दो पहिया से लेकर चार पहिया तक के वाहन चालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। शहर से लेकर गांव कस्बों व गलियों में लोग बिना हेलमेट, कान में लीड लगाकर व बाइक चलाते वक्त मोबाइल से बात करते हुए जा रहे हैं। इसकी वजह से दुर्घटनाएं थम नहीं रहीं हैं, फिर भी लोग सबक लेने को तैयार नहीं है। जनवरी से अब तक 288 हादसों में 155 लोगों की मौत हो चुकी है, बावजूद इसके लोग बगैर हेलमेट ही दुपहिया वाहन दौड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

-
वर्जन
नियम का पालन नहीं करने वालों पर पहले से ही कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में यातायात माह में सघन चेकिंग शुरू कर दी गई है। 11 महीने में 52 हजार से अधिक लोगों को चालान किया गया है।
विज्ञापन

अमरेश यादव, ट्रैफिक इंचार्ज

यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस में शुक्रवार को शिविर लगाकर पुलिस और ऑटो चालकों का नेत्र और स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। प्रभारी यातायात टीम ने हाइडिल तिराहा, सिद्धार्थ तिराहा, पेट्रोल पंप तिराहा, स्वामी विवेकानंद चौक से सनई चौराहा, साड़ी तिराहा, जोगिया कस्बा, मसीना, आदि स्थानों पर पीए सिस्टम से आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। यातायात माह के विशेष अभियान के तहत शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ स्कूल के चालकों एवं छात्र छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। एमवी एक्ट के तहत चालान करते हुए कुल 113 लोगों का चालान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें