फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एआई पर वोकेशनल कोर्स चलाए विवि, रोजगार परक शिक्षा पर भी दें जोर

Fri, 23 Jan 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लखनऊ में बृहस्पतिवार को आयोजित राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की तैयारी से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय की तरफ से नैक के विभिन्न मानकों के अंतर्गत की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की तरफ से कुलपति प्रो. कविता शाह सहित 16 सदस्यीय टीम ने एक-एक बिंदु पर कुलाधिपति के सामने विवरण प्रस्तुत किए। टीम के अनुसार कुलाधिपति ने एआई वाेकेशनल कोर्स चलवाने और रोजगार परक शिक्षा पर जोर दिया।
राज्यपाल ने निर्देश दिए कि जिन एट्रीब्यूट्स में कमियां हैं, उन्हें कुलपति एवं संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से समयबद्ध रूप से दूर करें। उन्होंने विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक पाठ्यक्रमों, शैक्षणिक सत्रों एवं परीक्षा प्रणाली की भी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

कुलपति के अनुसार, राज्यपाल ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपलब्धियाें को विश्वविद्यालय की सामूहिक उपलब्धियां मानकर इन्हें नैक प्रस्तुतीकरण में प्रभावी एवं स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाने की बात कही। साथ ही विश्वविद्यालय जिस भौगोलिक एवं सामाजिक परिवेश को ध्यान में रखते हुए वहां की परिस्थितियों के अनुरूप किए गए शैक्षणिक एवं विकासात्मक प्रयासों को भी प्रस्तुतीकरण में सम्मिलित करने के निर्देश दिए।
जॉब फेयर में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा पड़ोसी राज्यों एवं देश के अन्य क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में अध्ययन के लिए आकर्षित करने पर विशेष जोर दिया। राज्यपाल ने भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक शिक्षा पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें