चोर समझ कर ग्रामीणों ने पीटा घायल.................................नवीन ।
सिद्धार्थनगर। रोजगार की तलाश में नेपाल से चलकर सिद्धार्थनगर आए युवकों को भाषा की आड़ में भीड़ ने अपना शिकार बनाकर लहूलुहान कर दिया। वह हाथ जोड़कर मिन्नतें करते रहे, लेकिन भाषा समझ न पाने से लोगों ने ध्यान नहीं दिया और पीटकर उन्हें लहूलुहान कर दिया गया। सोमवार देर शाम शहर से सटे झंडेनगर में वारदात हुई। दोनों घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। वहीं, जान बचाकर भागा एक किशोर सदर थाने में है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
जनपद में शाम होते ही चाेर का शोर शुरू हो जा रहा है। हर दिन कोई न कोई मानसिक विक्षिप्त, मजदूर या राहगीर भीड़ का शिकार बन जा रहा है। ऐसा ही मामले का वीडियो बुधवार को वायरल हुआ। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। वायरल वीडियो में भीड़ नेपाल के हो, नेपाली हो बोलकर, युवकों को चोर बता रही है और रुक-रुक कर पीट रही है। एक को बचाने के लिए दूसरा उसे नीचे करके ऊपर से लेट जा रहा है। दोनों लहूलुहान हो चुके हैं और हाथ जोड़कर छोड़ने की मिन्नतें कर रहे हैं।
समझ में बस इतना आ रहा है कि दोस्त बुलाएं हैं, नेपाल से आया हूं, होटल में काम के लिए। इसके बाद भी उन्हें पीटा जा रहा है। वहां मौजूद लोग उनकी भाषा नहीं समझ पा रहे हैं, वहीं वह इनकी भाषा भी समझने में नाकाम दिख रहे हैं। काम करने की बात बताने के बाद भी पीटे जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस भीड़ के बीच से निकाल करकर उन्हें साथ लेकर गई और उन्हें माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
इस संबंध में शहर कोतवाल दुर्गा प्रसाद ने बताया कि दोनों का माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। हमला करने वालों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
चोर समझ कर ग्रामीणों ने पीटा घायल.................................नवीन ।