फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो सचिवों और टीए से 5.10 लाख की होगी रिकवरी

Sun, 18 Jan 2026 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। मनरेगा कार्यों में वित्तीय अनियमितता मिलने पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक से रिकवरी और विभागीय कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया है। ग्राम प्रधान को भी कारण बताओ नोटिस देकर 15 दिन में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

उचित जवाब नहीं मिलने पर उनका वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज होना तय माना जा रहा है। मामला डुमरियागंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत वासाचक का है। जिलाधिकारी की इस कार्रवाई से ब्लाॅक कर्मियों में हड़कंप मच गया है। डुमरियागंज ब्लॉक के वासाचक निवासी अदनान अहमद ने जिलाधिकारी के समक्ष शपथ पत्र देकर गांव में मनरेगा से कराए गए चार कार्यों में वित्तीय अनियमितता की शिकायत की थी।
जिलाधिकारी ने जिला कृषि रक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में टीम गठित की। ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक व ग्रामवासियों की मौजूदगी में चारों कार्याें की जांच और अभिलेखों का सत्यापन कर टीम ने रिपोर्ट जिलाधिकारी की सौंपी। पहले कार्य में माप पुस्तिका में 557 मीटर के लंबाई का भुगतान हुआ है।
विज्ञापन

मौके पर 360 मीटर ही मिट्टी कार्य पाया गया, जिसमें 2,97,276 रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई। वहीं, दूसरे कार्य पर 80,907 रुपये की वित्तीय अनियमितता प्रकाश में आई। तीसरे कार्य में 700 मीटर का भुगतान हुआ, मौके पर 150 मीटर लंबाई ही पाई गई। जिसमें 205500 की वित्तीय अनियमितता हुई। इसी तरह चौथे कार्य पर 162436 रुपए की वित्तीय अनियमितता की गई। इस तरह कुल 7,66,119 रुपये की वित्तीय अनियमितता की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें