फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : बूथ दिवस पर बीएलओ अनुपस्थित, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 18 Jan 2026 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2025 के तहत तहसील नौगढ़ के अन्तर्गत शहर के बूथ संख्या 319 बुद्ध विद्यापीठ डिग्री काॅलेज का रविवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान बीएलओ अनुपस्थित पाई गईं। जिलाधिकारी ने बीएलओ का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए संबंधित को निर्देश दिए। कहा कि एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे अर्ह मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ें। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में छूटे हुए मतदाताओं का नाम भी मतदाता सूची में जोड़ने के लिए आवश्यक प्रपत्र लेकर ही आवश्यक कार्रवाई करें।
इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होना चाहिए। लापरवाही मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई होगी। भारत निर्वाचन आयोग की बेवसाइट पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें