फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीन करोड़ से बनेंगी दो सड़कें, कछार क्षेत्र के सैकड़ों गांवों को मिलेगी राहत

Sat, 07 Nov 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
छितरापार से सियरापार व चुरिहारी से कुआहाटा मार्ग का निर्माण शुर
विज्ञापन
- उसका ब्लॉक में 3.5 किमी लंबी सड़कों का निर्माण शुरू, चुरिहारी से कुआहाटा और सियरापार से छितरापार तक बनेगी सड़क
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। उसका ब्लॉक क्षेत्र में पूर्वांचल विकास निधि से तीन करोड़ रुपये की लागत से दो सड़कों का निर्माण शुरू हो गया है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। करीब 3.5 किलोमीटर लंबी इन सड़कों के बनने से जोगिया ब्लॉक के कछार क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लोगों का आवागमन सुगम होगा।
पीडब्ल्यूडी की मधवापुर से खजुरडाड़ घाट सड़क पर चुरिहारी से कुआहाटा के बीच 2.50 किलोमीटर लंबा मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। यह मार्ग खजुरडाड़ पुल को भी जोड़ता है, जिससे कछार क्षेत्र के लोगों का आवागमन होता है। सड़क पर गड्ढे और बिखरी गिट्टियों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। ग्रामीणों की मांग पर शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने पूर्वांचल विकास निधि से सड़क के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव दिया था। शासन से स्वीकृति और धन आवंटन के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

वहीं, जोगिया के कछार क्षेत्र को जोड़ने वाले सियरापार पुल से छितरापार गांव तक अब तक कच्चा मार्ग था। बारिश के मौसम में इस रास्ते से आवागमन मुश्किल हो जाता था। सियरापार पुल से पक्की सड़क तक पहुंचने में वाहन चालकों को काफी परेशानी होती थी। इस मार्ग के निर्माण के लिए विधायक श्यामधनी राही ने पूर्वांचल विकास निधि से प्रस्ताव दिया था। स्वीकृति और धन आवंटन के बाद यहां भी निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
प्रधान मंझरिया तिलकराज, प्रधान कुआहाटा वीरेंद्र यादव, गंगाराम, डॉ. शिवपूजन प्रजापति और दूधनाथ आदि ने बताया कि दोनों सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


पूर्वांचल विकास निधि से स्वीकृत दोनों सड़कों की निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सड़कों का निर्माण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
- शैलेंद्र चौधरी, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें