फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Aug 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- खेसरहा और कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। खेसरहा और कपिलवस्तु कोतवाली की पुलिस ने दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में वांछित दो आरोपियों को दबोच लिया। एक मामले में शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न का आरोप है। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय रवाना कर दिया।
एसओ खेसरहा अनूप कुमार मिश्र के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव निवासी एक परिवार की ओर से तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि उसकी बेटी को शादी को झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया है। लड़की नाबालिग है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी। सोमवार को मुखबिर से जानकारी मिली कि क्षेत्र के लक्ष्मीगंज तिराहे पर आरोपी मौजूद है। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ के बाद न्यायालय रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य मामले में कपिलवस्तु में नाबालिग से दुष्कर्म आरोपी को पकड़ा गया। एसओ कपिलवस्तु ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी शिबली उर्फ साहेब जान निवासी दगरौल थाना मटियरिया जनपद पश्चिमी चंपारन बेतिया बिहार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय रवाना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें