सिद्धार्थनगर। दो पुलिस कर्मियों को बृहस्पतिवार को लाइन हाजिर कर दिया गया। मोहाना थाना क्षेत्र में हुए रजनीश के अपहरण और हत्या के प्रयास के मामले से इसको जोड़ा जा रहा है। इस मामले में आरोपी सिपाहियों के संपर्क में रहने और ड्यूटी के दौरान प्वाइंट से गायब रहने का आरोप है।
इसमें बांसी कोतवाली में तैनात रितेश और कठेला समय माता थाना में तैनात संजीत नाम के सिपाही बताए जा रहे हैं। हालांकि, यह विभागीय अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। बता दें कि रजनीश के अपहरण और हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी सिपाही मनोज यादव, मनजीत सिंह, अभिषेक गुप्ता और राजन सिंह केस दर्ज होने के बाद भागे हुए हैं।
एसपी डॉक्टर अभिषेक महाजन ने बताया कि विभागीय जांच और कार्रवाई चल रही है, कई बिंदुओं पर जांच हो रही है। उन्होंने किसी भी पुलिसकर्मी के लाइन हाजिर किए जाने की बात इन्कार किया है।