फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो अनुदेशक बीएलओ ने एसआईआर से किया इन्कार

Wed, 12 Nov 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) कार्य में लापरवाही और ड्यूटी कार्य करने से मना करने पर दो शिक्षा अनुदेशकों (बीएलओ) ने इन्कार कर दिया। बुधवार को डुमरियागंज एसडीएम राजेश कुमार ने मामले में बीएसए को पत्र भेजकर उन्हें कार्य करने के लिए निर्देशित करने और स्थिति में सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शिक्षा अनुदेशक डुमरियागंज विद्यालय संतोष कुमार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर )। सर्वे कार्य के लिए बतौर बीएलओ ड्यूटी लगाई गई थी। इनको पूर्व में पत्र भी निर्वाचन कार्यालय से जारी किया गया था। आरोप है कि बुधवार को बीएलओ संतोष कुमार ने निर्वाचन कार्यालय पहुंच कर बीएलओ का काम करने से इन्कार कर दिया।
इस पर एसडीएम राजेश कुमार ने मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर बीएलओ संतोष कुमार को ड्यूटी कार्य करने के लिए निर्देशित करने का अनुरोध किया है। कार्य प्रणाली में सुधार न होने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इसी क्रम में एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर ) में दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव शिक्षा अनुदेशक की बूथ संख्या 362 प्राथमिक विद्यालय सेहरीघाट पर ड्यूटी लगाई गई थी। इसको लेकर उन्होंने ड्यूटी तैनाती का पत्र भी रिसीव किया, लेकिन बुधवार को बीएलओ दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने ड्यूटी कार्य करने से मना कर दिया। बीएलओ का कार्य करने को लेकर तरह-तरह के बहाने भी बनाए। एसडीएम ने मामले में बीएसए को पत्र भेजकर उक्त शिक्षा अनुदेशक को ड्यूटी कार्य करने के लिए आदेशित करने का अनुरोध किया है ताकि एसआईआर का कार्य सुचारू ढंग से होकर शत-प्रतिशत सफल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें