फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीएचसी मिठवल में दो कर्मचारी गैरहाजिर, एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

Wed, 12 Aug 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र मिठवल का निरीक्षण करते डीएम शिवशरणप्पा जीएन। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
- डीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण, 32 कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका की जांच
विज्ञापन

- बाहर की दवा न लिखने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का एमओआईसी को दिए निर्देश
सिद्धार्थनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठवल, तिलौली के औचक निरीक्षण में बुधवार को दो कर्मचारी गैरहाजिर मिले। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने उपस्थिति पंजिका की जांच की तो 32 कर्मचारियों के सापेक्ष विक्रम सिंह और मनीष पांडेय अनुपस्थित मिले। इस पर जिलाधिकारी ने दोनों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आकस्मिक कक्ष, एक्स-रे कक्ष, महिला वार्ड, औषधि वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष और लैब का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति देखी।
विज्ञापन

डीएम ने एमओआईसी को निर्देश दिए कि सभी चिकित्सक निर्धारित समय पर स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित रहें और आने वाले मरीजों का समुचित इलाज करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखी जाएं और अस्पताल में उपलब्ध दवाओं का ही नियमानुसार वितरण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र में सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर और सभी वार्डों में नियमित सफाई होनी चाहिए ताकि मरीजों और तीमारदारों को बेहतर वातावरण मिल सके। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें